n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-8 क्षेत्र के सीही गांव में नगर निगम की अतिक्रमण हटाओ कार्रवाई के दौरान विवाद हो गया। शिकायतकर्ता राजकुमार ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के खिलाफ उसने अवैध कब्जे की शिकायत की थी, उन्हीं ने उसके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना 16 अप्रैल की है। सेक्टर-8 थाने में दर्ज केस के मुताबिक राजकुमार के अनुसार, जोहड़ के पास की जमीन पर कुछ लोग अवैध कब्जा कर रहे थे, जिसकी शिकायत नगर निगम अधिकारियों से की गई थी। इसके बाद निगम की टीम बुल्डोजर के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की।


