रास्ते में गाड़ी खड़ी करने पर विवाद, युवकों ने गार्ड को हॉकी से पीटा

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ओटू वैली सोसायटी में रविवार रात को हंगामा हुआ। नशे में धुत युवकों ने ड्राइव-वे पर गाड़ी खड़ी करने से रोकने पर गार्डों पर हॉकी से हमला कर दिया। इस घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

dispute over parking car drunk youths beat guard with hockey video goes viral

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट

बिसरख कोतवाली क्षेत्र की आम्रपाली सेंचुरियन पार्क ओटू वैली सोसायटी में रविवार रात ड्राइव-वे (मुख्य रास्ता) पर गाड़ी खड़ी करने से रोकने पर नशे में युवकों ने गार्डों के साथ जमकर मारपीट की। घटना का विडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों के चार आरोपियों को हिरासत में लिया है।

सोसायटी के निवासियों के अनुसार एक फ्लैट में किराये पर रहने वाले कुछ युवक देर रात बाहर से आए और अपनी कार को बीच रास्ते (ड्राइव-वे) पर खड़ा कर दिया। जब ड्यूटी पर तैनात गार्डों ने यातायात बाधित होने का हवाला देकर गाड़ी हटाने को कहा और टायर में लॉक लगा दिया तो युवक भड़क गए। आरोप है कि नशे में धुत युवकों ने सुरक्षाकर्मियों के साथ गालीगलौज की। उनका कॉलर पकड़कर घसीटा और कार से हॉकी निकालकर हमला कर दिया। हंगामे के दौरान सोसायटी में अफरातफरी मच गई। एओए ने घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित फ्लैट मालिक को नोटिस जारी कर दिया है। एओए ने फ्लैट मालिक को निर्देश दिया है कि शराब पीकर अशांति फैलाने वाले इन किरायेदारों से तत्काल फ्लैट खाली कराया जाए। बिसरख कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मारपीट और अभद्रता की धाराओं में केस दर्ज कर चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस वायरल विडियो के जरिए अन्य हमलावरों की भी पहचान कर रही है।

रेकमेंडेड खबरें