परेशान महिला का दिया साथ तो होने लगी ट्रोल

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट में एक हिजाब पहनी महिला से नशे में धुत युवक ने अभद्रता की। एक लड़की ने पीड़िता का साथ दिया और वीडियो बनाया। अब वही लड़की सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। लोग उसके खिलाफ अश्लील कमेंट कर रहे हैं। लड़की ने पुलिस से मदद मांगी है। यह घटना शुक्रवार रात की है।

girl supporting hijab clad woman being trolled on social media

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : शुक्रवार को हिजाब पहनी महिला के साथ एक युवक ने नशे की हालात में अभद्रता की थी। इस घटना का विडियो बनाने और पीड़िता का पक्ष लेने वाली लड़की से सोशल मीडिया पर लोग अभद्रता कर रहे हैं। लड़की ने सोशल मीडिया पर एक विडियो डालकर आपबीती बताई है।

गौड़ सिटी-2 में वाइट ऑर्किड मार्केट के पास शुक्रवार देर रात शराब के नशे में धुत एक युवक हिजाब पहनी महिला और उसके पति से अभद्रता कर रहा था। इस दौरान मार्केट से गुजर रही एक लड़की ने अभद्रता करने वाले आरोपी का विरोध किया। साथ ही स्थानीय पुलिस से मामले से शिकायत की। इसके बाद पुलिस ने आरोपी मुकेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद हिजाब पहनी महिला का पक्ष लेने पर लड़की को सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है। लड़की का आरोप है कि उसे टैग करके अश्लील कमेंट किए जा रहे हैं। लोग पीड़ित महिला का पक्ष लेने का विरोध कर रहे हैं। इसको लेकर युवती ने मदद के लिए पुलिस से भी गुहार लगाई है।

रेकमेंडेड खबरें