ग्रेनो वेस्ट की तीन सड़कों के किनारे लगेगी ग्रास ग्रिड

नवभारतटाइम्स.कॉम

ग्रेनो वेस्ट की सड़कों को धूल रहित बनाने की योजना शुरू हो गई है। प्राधिकरण ने तीन मुख्य सड़कों के किनारे ग्रास ग्रिड लगाने के लिए निविदा जारी की है। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च होंगे। एक माह में काम शुरू होगा और छह माह में पूरा किया जाएगा। इससे हरियाली बढ़ेगी और बारिश का पानी भी बचेगा।

grass grids to be installed on greater noida west roads relief from dust

n NBT न्यूज, ग्रेनो वेस्ट : शहर की सड़कों को धूल रहित बनाने की योजना पर काम शुरू हो गया है। ग्रेनो वेस्ट की तीन मुख्य सड़कों के किनारे ग्रास ग्रिड यानी छेद वाली टाइल्स लगाने के लिए प्राधिकरण ने निविदा जारी की है। इस पर करीब 22 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी कर एक माह बाद काम शुरू करा दिया जाएगा। इससे हरियाली बढ़ने के साथ बारिश के पानी को बर्बाद होने से बचाने में मदद मिलेगी। अधिकारी के मुताबिक, ग्रेटर नोएडा वेस्ट में 60 मीटर चौड़ी सड़क पर बिसरख से गौड़ सिटी गोलचक्कर, चौगानपुर गोलचक्कर से बिसरख गोलचक्कर और एस्कॉर्ट यामाहा कंपनी के पास से चौगानपुर गोलचक्कर तक मुख्य सड़क के किनारे छेद वाली टाइल्स लगाई जाएगी। इस काम को छह माह में पूरा कर सड़कों को धूल रहित बनाया जाएगा। ग्रेटर नोएडा ईस्ट इलाके में सेक्टर पाई-1 आईटीबीपी गोलचक्कर से नटों की मढ़ैया गोलचक्कर तक की सड़क को चौड़ी कर इसके किनारे भी इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाई जाएगी।

रेकमेंडेड खबरें