HSPCB ने की सख्ती तो बिल्डर ने शुरू कराई सड़कों की सफाई

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांव मानेसर के कई सेक्टरों में निर्माण स्थलों से उड़ती धूल से लोग परेशान थे। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (एचएसपीसीबी) की सख्ती के बाद बिल्डरों और संबंधित एजेंसियों ने काम शुरू कर दिया है। सेक्टर-79 में शनिवार से सड़कों की सफाई का काम शुरू हुआ है। एक बिल्डर ने पहल की है।

hspcbs strictness builders start road cleaning in manesar relief from dust expected

n NBT न्यूज, गुड़गांव

मानेसर के कई सेक्टरों में लंबे समय से निर्माण स्थलों से उड़ती धूल से परेशान लोगों के लिए अब राहत की उम्मीद नजर आने लगी है। हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (HSPCB) की सख्ती के बाद बिल्डरों और संबंधित एजेंसियों ने हरकत में आना शुरू कर दिया है और सेक्टर-79 शनिवार से सड़कों की सफाई का काम भी शुरू हो गया है। फिलहाल एक बिल्डर ने पहल की है लेकिन विभाग का कहना है कि जल्द ही अन्य बिल्डर्स भी इस अभियान में शामिल होंगे।

HSPCB गुड़गांव के अधिकारियों के अनुसार सेक्टर-79 और आसपास की करीब पांच प्रमुख सड़कों पर अत्यधिक मात्रा में धूल पाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए करीब चार बिल्डरों के साथ-साथ नगर निगम मानेसर और जीडीए के ठेकेदारों को नोटिस जारी कर एक सप्ताह के भीतर सड़कों से पूरी धूल साफ करने के सख्त निर्देश दिए गए थे।

HSPCB साउथ जोन के रीजनल ऑफिसर सिद्धार्थ भार्गव ने कहा कि यदि तय समय सीमा में सफाई कार्य पूरा नहीं हुआ तो संबंधित एजेंसियों और बिल्डरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

रेजिडेंट धीरेन्द्र सिंह ने बताया कि फिलहाल एक ही बिल्डर ने सफाई शुरू की है। हालांकि अधिकारी ने विश्वास दिलाया है कि विभाग मॉनिटरिंग कर रहा है और जल्द ही अन्य बिल्डर्स से भी उनके एरिया में सड़के साफ कराई जाएंगी।

रेकमेंडेड खबरें