‘औद्योगिक इलाकों में रात में की जाए सफाई’

नवभारतटाइम्स.कॉम

स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने गुड़गांव के औद्योगिक इलाकों में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कामगारों और कारोबारी गतिविधियों को देखते हुए यह बहुत जरूरी है।

industrial areas should be cleaned at night instructed by swachh bharat mission vice chairman

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

स्वच्छ भारत मिशन के वाइस चेयरमैन सुभाष चंद्रा ने प्रोग्रेसिव फेडरेशन ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (PFTI) के कार्यालय में पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने सफाई व्यवस्था की समीक्षा की।

सुभाष चंद्रा ने कहा कि इंडस्ट्रियल एरिया में सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाना बहुत ही जरूरी है, क्योंकि यहां बड़ी संख्या में कामगार और कारोबारी गतिविधियां होती हैं। वाइस चेयरमैन डॉ. एसपी अग्रवाल ने सुझाव दिया कि सफाई का काम रात के समय किया जाना बेहतर होगा, क्येांकि दिन में ट्रैफिक और औद्योगिक गतिविधियों के कारण सफाई कार्य प्रभावित होता है। रात के समय इन कामों को बेहतर तरीके से किया जा सकेगा। इस मौके पर पीएफटीआई के गुड़गांव के अध्यक्ष पीके गुप्ता, कोर कमेटी सदस्य डीपी गौर, राजेंद्र सैनी, अमन गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

रेकमेंडेड खबरें