उद्योग मंत्री ने किया विकास परियोजनाओं का शिलान्यास

नवभारतटाइम्स.कॉम

गुड़गांवबादशाहपुर में उद्योग मंत्री राव नरबीर सिंह ने विकास कार्यों की शुरुआत की। उन्होंने सीवरेज लाइन, सड़क निर्माण, और सामुदायिक केंद्र के नवीनीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी। प्रदेश सरकार जनता की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास को गति दे रही है। ये कार्य क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगे।

industry minister rao narbir singh laid the foundation stone for development projects in badshahpur

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव

बादशाहपुर क्षेत्र में रविवार को उद्योग व वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह ने कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। उन्होंने त्यागी मोहल्ले से तहसील तक सीवरेज लाइन और आरएमसी सड़क निर्माण, नूरपुर मोड़ से अकलीमपुर परिमिट लाइन तक सीवर और सड़क निर्माण, दरबारीपुर रोड पर नई सीवर लाइन, विभिन्न गलियों में इंटरलॉकिंग टाइल लगाने और सेक्टर-67 स्थित रामगढ़ कम्युनिटी सेंटर के रिनोवेशन सहित कई विकास कार्यों की आधारशिला रखी। टिकली रोड स्थित रामतलाब पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप तेजी से विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है।

रेकमेंडेड खबरें