nNBT न्यूज, रेवाड़ी: हमारा परिवार संस्था के तत्वावधान में सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम 'आओ संयुक्त परिवार की ओर चले' का आयोजन रविवार को नगर की पंजाबी धर्मशाला पर किया गया। मुख्य अतिथि पंचनद के जिला प्रधान केशव चौधरी, समाजसेवी श्याम सुंदर वर्मा व संस्था के संयोजक दिनेश कपूर ने कहा कि रिश्तों की छांव में संयुक्त परिवार बनता है। आज का बचपन डिप्रेशन में है, संस्कारों से वंचित है, चिड़िचड़ा सा हो गया है। उसका मुख्य कारण एकल परिवार है। इस मौके पर उपप्रधान कुलदीप सोनी, हेमंत ग्रोवर, समाजसेवी राजेंद्र गेरा आदि मौजूद रहे।


