अखिल भारतीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण महासभा और कान्यकुब्ज ब्राह्मण समिति, हैदराबाद के पदाधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने हैदराबाद में महामहिम राज्यपाल शिव प्रताफ शुक्ल से मुलाकात कर उन्हें 24–25 अक्टूबर को हैदराबाद में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण सम्मेलन के लिए आमंत्रण दिया। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार बाजपेई, विनय तिवारी, अजय ए. शुक्ल, अरुण शुक्ल, महेश मिश्रा, एडवोकेट अशोक तिवारी, आकांक्षा बाजपेई, राजेश अग्निहोत्री और अर्चित मिश्रा शामिल रहे।


