चारबाग में भी नया ट्रैफिक प्रयोग लागू

नवभारतटाइम्स.कॉम

चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रैफिक जाम से राहत के लिए नया प्रयोग शुरू हुआ है। हजरतगंज के अटल चौक की तरह यहां भी कट बंद कर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। यह व्यवस्था सफल रहने पर स्थायी हो जाएगी। आलमबाग से आने वाले वाहन रवींद्रालय तिराहे से यू-टर्न लेकर स्टेशन पहुंचेंगे।

new traffic experiment implemented in charbagh to relieve traffic jams diversion system by closing cuts

n NBT न्यूज, लखनऊ

चारबाग रेलवे स्टेशन के सामने लगने वाले ट्रैफिक जाम से निजात दिलाने के लिए यातायात विभाग ने रविवार को नया प्रयोग लागू किया है। हजरतगंज के अटल चौक की तर्ज पर चारबाग में भी कट बंद कर डायवर्जन की व्यवस्था की गई है। डीसीपी ट्रैफिक रवीना त्यागी ने बताया कि यह प्रयोग सफल रहा, तो व्यवस्था स्थायी कर दी जाएगी।

ऐसे गुज़र सकेंगे वाहन

आलमबाग, नत्था तिराहा और गुप्ता तिराहे से चारबाग रेलवे स्टेशन जाने वाले वाहन अब रवींद्रालय तिराहे से सीधे जाएंगे। ये वाहन आगे मेट्रो अंडरपास के सामने बने कट से यू-टर्न लेंगे और लौटकर चारबाग स्टेशन जाएंगे। चारबाग रेलवे स्टेशन से हजरतगंज की ओर जाने वाले वाहन फुट ओवरब्रिज के नीचे गुप्ता तिराहे से यू-टर्न लेकर जाएंगे।

रेकमेंडेड खबरें