n NBT रिपोर्ट, पटौदी : इलाके के उंचा माजरा गांव में घर में घुसकर दंपती व बुजुर्ग से मारपीट की मामला सामने आया है। पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट और शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है। यमुनानगर के भूपाल सिंह ने बताया कि वह 12 अप्रैल को अपनी पत्नी पूनम यादव को लेने के ससुराल ऊंचा माजरा आए थे। उनके ससुर अमर सिंह (77) भी घर पर थे। आराेप है कि इसी दौरान बाबूलाल, महावीर, अनिल, अमित, सागर, सतीश और सतीश का बेटा मोहित घर में घुसे और तीनों पर हमला कर दिया। आरोप है भूपाल को बाहर खींच ईंट-पत्थरों से पीटा। बचाव करने आई पत्नी और ससुर के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित का फोन भी तोड़ दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। बताया जा रहा है कि भूपाल सिंह के चेहरे की हड्डियों में फ्रैक्चर हुआ है। पीड़ित को सुनने में भी दिक्कत हो रही है।


