घाटी में गिरी कार, युवक की मौत

नवभारतटाइम्स.कॉम

सोहना के तावड़ू रोड पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। एक कार अनियंत्रित होकर घाटी में गिर गई। इस दुर्घटना में लाखुवास निवासी परमजीत की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, विकास यादव, विष्णु और प्रशांत गंभीर रूप से घायल हो गए। ये सभी युवक राजस्थान के टपूकड़ा से लौट रहे थे।

घाटी में गिरी कार, युवक की मौत

n NBT न्यूज, सोहना : तावड़ू रोड पर घाटी में अनियंत्रित होकर कार गिर गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई और तीन युवक गंभीर घायल हो गए। मृतक की पहचान लाखुवास निवासी परमजीत के रूप में हुई है। वहीं घायलों में विकास यादव, विष्णु और प्रशांत शामिल हैं, ये भी लाखुवास के ही रहने वाले हैं। चारों युवक कार में राजस्थान के टपूकड़ा के समारोह से लौट रहे थे। सोहना घाटी एरिया में कार अनियंत्रित होकर गिर गई। परमजीत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य तीन युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस ल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। सिटी थाना प्रभारी रविन्द्र सिंह के अनुसार, मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

रेकमेंडेड खबरें