n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव
शहरी स्थानीय निकाय विभाग के सचिव अशोक मीणा ने वर्चुअल माध्यम से हरियाणा के सभी नगर निगमों, परिषदों व पालिकाओं के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था बेहतर करने के साथ सड़क सुधार के कामों में तेजी लाएं।
निगम कमिश्नर प्रदीप दहिया ने बताया कि नगर निगम गुड़गांव, नगर परिषद सोहना व पटौदी जटौली मंडी और नगर पालिका फर्रूखनगर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था व सड़क सुधारीकरण को उच्च प्राथमिकता पर रखकर कार्य किया जा रहा है। बैठक में स्मार्ट रोड बनाने, पार्किंग प्रबंधन, सेंट्रल वर्ज व पाथवेज ग्रीनिंग, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इस मौके पर अडिश्नल कमिश्नर अंकिता चौधरी, यश जालुका आदि मौजूद रहे।


