सड़क हादसों में चार लोग घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

n NBT रिपोर्ट, गुड़गांव: शहर और आसपास के एरिया में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने सभी मामलों में अज्ञात वाहन चालकों के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में केस दर्ज किया है। बादशाहपुर एरिया में 13 अप्रैल को बाइक से घर जा रहे थे सोना लाल दास को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। इससे उनके दाहिने पैर की हड्डी दो जगह से टूट गई। पुलिस ने केस दर्ज किया है। दूसरी घटना में बाइक पर सवारी लेकर गढ़ी हरसरू की ओर जा रहे सेक्टर-45 निवासी हरीश रोहिल्ला को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।