स्कूल में महिला स्टाफ कर्मियों ने टीचर पर लगाए गंभीर आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम
स्कूल में महिला स्टाफ कर्मियों ने टीचर पर लगाए गंभीर आरोप

पीटीआई, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में एक सरकारी स्कूल की 20 से अधिक महिला कर्मचारियों ने एक पुरुष शिक्षक के खिलाफ उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने शिक्षक पर काम करने का माहौल खराब करने का आरोप भी लगाया है।सरकारी अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि इस मामले में जांच चल रही है। महिलाओं ने 'कार्यस्थल पर महिलाओं का यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधिनियम, 2013' (POSH) के तहत शिकायत दर्ज कराई है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल की 'आंतरिक शिकायत समिति' ( Internal Complaints Committee ) में दर्ज की गई थी। शिकायत में महिलाओं ने अपने पुरुष सहकर्मी पर काम करने का माहौल खराब, असुरक्षित और अपमानजनक बनाने का आरोप लगाया है।

20 से अधिक महिला कर्मचारियों का आरोप है कि शिक्षक का व्यवहार आक्रामक और डराने वाला है, जिससे काम का माहौल खराब हो गया है। शिकायत POSH Act 2013 (कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न से सुरक्षा कानून) के तहत की गई है। स्कूल की आंतरिक समिति ( ICC ) की रिपोर्ट साफ नहीं थी, इसलिए अब जिला स्तर पर जांच हो रही है। शिकायत में कहा गया है कि शिक्षक का व्यवहार हमेशा से ही आक्रामक रहा है। वह अक्सर कर्मचारियों से झगड़ा करते हैं, चिल्लाते हैं, धमकाते हैं और काम की जगह पर बार-बार डराने-धमकाने वाली हरकतें करते हैं। असुरक्षित और अपमानित महसूस करती हैं। महिलाओं ने कहा कि शिकायत पर तुरंत कार्रवाई है। जांच जल्दी पूरी की जाए। स्कूल शिक्षा निदेशक नितिश सिंगला ने बताया कि स्कूल की आंतरिक समिति (ICC) की रिपोर्ट साफ नहीं थी। मामला जिला स्तर की समिति को दे दिया गया है। अब वही समिति जांच कर रही है ।