AOA चुनाव में लगाया अनियमितताओं का आरोप

नवभारतटाइम्स.कॉम

सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन के चुनाव में अनियमितताओं के आरोप लगे हैं। निवासियों ने गाजियाबाद के डिप्टी रजिस्ट्रार से निष्पक्ष जांच की मांग की है। आरोप है कि मतदाता सूची में कुछ लोगों को गलत तरीके से शामिल किया गया। निवासियों ने पारदर्शी प्रक्रिया और नए अधिकारी की नियुक्ति कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है।

aoa election irregularities alleged residents demand impartial investigation

n NBT न्यूज, नोएडा : सेक्टर-73 स्थित महादेव अपार्टमेंट ओनर्स असोसिएशन (एओए) के चुनाव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। निवासियों ने चुनाव प्रक्रिया में अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए गाजियाबाद के डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसायटीज और चिट्स को शिकायत भेजकर निष्पक्ष जांच की मांग की है। शिकायतकर्ता अनिरुद्ध राय सहित अन्य निवासियों का कहना है कि डिप्टी रजिस्ट्रार के आदेश पर जिला पूर्ति अधिकारी को निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया गया था। निर्वाचन अधिकारी को सौंपी गई मतदाता सूची में केवल 113 ऐसे भू-स्वामियों के नाम शामिल थे, जिनका 60 दिनों से अधिक मेंटिनेंस बकाया नहीं था। आरोप है कि कुछ लोगों ने मौखिक रूप से व्यवस्था कराई कि तीन माह का मेंटिनेंस (450 रुपये) जमा करने पर निवासियों को मतदान और चुनाव लड़ने का अधिकार मिल सकता है, लेकिन इसकी कोई लिखित सूचना या सार्वजनिक जानकारी नहीं जारी की गई। निवासियों का आरोप है कि इस वजह से अधिकांश लोग अपने अधिकार से वंचित रह गए, जबकि कुछ चुनिंदा व्यक्तियों का बकाया जमा कराकर उन्हें पात्रता दिलाई गई। जिन्होंने सदस्यता शुल्क 1000 रुपये जमा किया है, उन्हें भी समान अधिकार मिलना चाहिए। निवासियों ने पारदर्शी प्रक्रिया, वर्तमान निर्वाचन अधिकारी की जांच और जरूरत पड़ने पर नए अधिकारी की नियुक्ति कर निष्पक्ष चुनाव कराने की मांग की है। असोसिएशन के कालातीत सचिव अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि पहले चरण में नियमित मेंटिनेंस जमा करने वाले 113 वैध सदस्यों की सूची सौंपी गई थी, जो सार्वजनिक भी की गई थी। चुनाव स्थगन के बाद अब मतदाता सूची को अधिक समावेशी बनाने की मांग उठ रही है।