Moody’s ने घटाया भारत का ग्रोथ अनुमान

नवभारत टाइम्स

रेटिंग एजेंसी मूडीज ने भारत की आर्थिक विकास दर का अनुमान घटा दिया है। पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण ऊर्जा और कच्चे माल की कीमतें बढ़ी हैं। इससे भारत का व्यापार घाटा बढ़ सकता है और सरकारी खजाने पर दबाव आ सकता है। हालांकि, मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और सेवा निर्यात अर्थव्यवस्था को सहारा देंगे।

moodys cuts indias growth forecast impact of west asia war from 68 to 6

NBT रिपोर्ट : रेटिंग एजेंसी Moody’s ने वित्त वर्ष 2027 के लिए भारत की ग्रोथ का अनुमान घटा दिया है। एजेंसी ने इसे पहले के 6.8% से कम करके अब 6% कर दिया है। Moody’s ने इसकी मुख्य वजह पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध को बताया है, जिसके चलते एनर्जी (तेल-गैस) और कच्चे माल की कीमतें बढ़ गई हैं। ET के मुताबिक, मंगलवार को जारी अपनी रिपोर्ट में मूडीज ने कहा कि ऊर्जा की बढ़ती कीमतों की वजह से भारत का व्यापार घाटा बढ़ सकता है। ईंधन और खाद पर दी जाने वाली सब्सिडी पर ज्यादा खर्च होने के कारण सरकारी खजाने पर दबाव बढ़ेगा, जिससे जीडीपी की रफ्तार धीमी हो सकती है। हालांकि, भारत का मजबूत विदेशी मुद्रा भंडार और सर्विसेज एक्सपोर्ट अर्थव्यवस्था को सहारा देंगे।