NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : थाना मुजेसर क्षेत्र के सेक्टर-24 स्थित एक सीएनजी पंप पर मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पंप पर लंबी कतार में खड़े वाहनों के बीच अचानक कम प्रेशर यूनिट से धुआं उठने लगा। देखते ही देखते धुएं का गुबार फैल गया, जिससे मौके पर मौजूद लोगों में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। हालांकि बाद में काबू पा लिया।





