ट्रक और बाइक की टक्कर में दो घायल

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

n NBT रिपोर्ट, नरेला : नरेला इलाके में रविवार/सोमवार की रात एक सड़क हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आधी रात को थाना नरेला में रोड एक्सीडेंट की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जहां केंद्रीय विद्यालय रेड लाइट, नरेला के पास एक बाइक और ट्रक के बीच टक्कर हुई थी। बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई थी, जबकि घायलों को पहले ही अस्पताल ले जाया जा चुका था। अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने घायलों की पहचान मेहताब और प्रवीण के तौर पर की। दोनों गांव लांपुर, दिल्ली के हैं। बाद में मेहताब को दूसरे अस्पताल रेफर किया गया।

पुलिस ने मौके से ही हरियाणा नंबर के ट्रक ड्राइवर को पकड़ लिया। घायल प्रवीण के बयान के आधार पर 20 अप्रैल को मामला दर्ज किया गया। आरोपी चालक की पहचान अमर कुमार के तौर पर हुई है जो गया (बिहार) से है। पुलिस ने आरोपी के ट्रक को भी जब्त कर लिया है।