n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद
मौसम विभाग द्वारा आगामी 5 दिनों तक भीषण गर्मी और लू की चेतावनी दी है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार अपर जिलाधिकारी (वि./रा.) सौरभ भट्ट ने जिले के लोगों के लिए विशेष स्वास्थ्य एडवाइजरी जारी की है। इसमें बताया गया है कि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की संभावना है, जिससे शरीर में पानी की कमी और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ सकता है।
लू के दौरान ये न करें
भीषण गर्मी के दौरान दोपहर में अधिक मेहनत या शारीरिक श्रम वाले काम न करें। चाय, कॉफी, शराब और कार्बोनेटेड सॉफ्ट ड्रिंक्स का सेवन न करें, क्योंकि ये शरीर में पानी की कमी पैदा करते हैं। बासी भोजन और बहुत अधिक प्रोटीन वाले खाने से बचें। यदि कमजोरी, चक्कर या बीमारी महसूस हो, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।





