पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे की हवाई पट्टी पर उतरे लड़ाकू विमान

नवभारतटाइम्स.कॉम
Navbharat Times

आज दो चरणों में होगा युद्धाभ्यास

भाषा, सुलतानपुर: युद्धाभ्यास की तैयारियों के तहत मंगलवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर अरवल कीरी करवत गांव के पास बनी हवाई पट्टी पर भारतीय वायुसेना के आठ लड़ाकू विमान उतरे। यूपीडा के परियोजना प्रबंधक इमरान ने बताया कि यहां बुधवार दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे और शाम छह बजे से रात नौ बजे तक युद्धाभ्यास होगा। इस दौरान सुखोई, मिराज, तेजस और जगुआर जैसे विमान कई लड़ाकू विमान हवाई पट्टी से उड़ान भरेंगे और लैंड करेंगे। इससे पहले 16 नवंबर 2021 को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के उद् घाटन के मौके पर भी वायुसेना ने हवाई पट्टी पर अभ्यास किया था। तब वायुसेना का हरक्युलिस विमान भी एक्सप्रेस-वे पर उतरा था, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सवार थे।