n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : सेक्टर-10 की रहने वाली एक महिला ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गई। आरोपी ने इंस्टाग्राम पर सूट बेचने के बहाने पहले 2 हजार रुपये ऐंठे और बाद में रिफंड के नाम पर उसके खाते से करीब 25 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़िता ने सेक्टर-8 में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पीडित महिला ने बताया कि 22 फरवरी को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक कंपनी के नाम से एक सूट देखा। पसंद आने पर दिए गए नंबर पर संपर्क कर उन्होंने पेटीएम के जरिए 2 हजार रुपये भेज दिए। अगले दिन एक व्यक्ति ने खुद को रोहित बताकर फोन किया और कहा कि सूट उपलब्ध नहीं है, इसलिए पैसे वापस ले लें। विश्वास दिलाने के लिए आरोपी ने महिला के खाते में एक रुपये भेजकर कन्फर्म करवाया। उसके खाते से 25 हजार उड़ा लिए।





