नैशनल चैंपियनशिप मंे पांच खिलाड़ियों का हुआ चयन

नवभारतटाइम्स.कॉम

कर्नाटक में होने वाली 24वीं नैशनल जूनियर फेडरेशन चैंपियनशिप के लिए फरीदाबाद के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है। ये खिलाड़ी मेडल जीतने की तैयारी कर रहे हैं। यह चैंपियनशिप 24 से 26 अप्रैल तक चलेगी। इसमें देश भर के 67 लड़के और 33 लड़कियां भाग लेंगी।

5 faridabad players selected for national junior federation championship preparing to bring medals

n NBT न्यूज, फरीदाबाद : कर्नाटक के महात्मा गांधी स्टेडियम में होने वाली 24वीं नैशनल जूनियर (20 साल) फेडरेशन चैंपियनशिप के लिए फरीदाबाद के पांच खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जो मेडल लाने की तैयारियों में लगे हुए हैं। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया में फरीदाबाद के मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि यह चैंपियनशिप 24 से 26 अप्रैल तक होगी। चैंपियनशिप में 67 बॉयज और 33 गर्ल्स भाग लेंगी। इनमें फरीदाबाद से नेहा सैनी, कुनाल भड़ाना, निशांत करहाना , सागर सैनी और मान सिंह भड़ाना शामिल हैं। वहीं अन्य जिलों से भी खिलाड़ियों का चयन किया गया है।