जलभराव वाले मुख्य पॉइंट पर पहुंचे DC, बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा ने मानसून से पहले जलभराव वाले इलाकों का दौरा किया। उन्होंने अधिकारियों को जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई होगी। इस बार जल निकासी के लिए अतिरिक्त क्षमता वाले पंप लगाए जाएंगे।

dcs strict directive negligence at key waterlogging points will not be tolerated action will be taken

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

जिले में मानसून के दौरान जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान और सीवेज नेटवर्क को मजबूत करने के उद्देश्य से डीसी आयुष सिन्हा ने मंगलवार फरीदाबाद के विभिन्न क्षेत्रों, एनएचएआई और सर्विस रोड के साथ लगने वाले क्रिटिकल पॉइंट्स का निरीक्षण किया। इस दौरान नैशनल हाइवे अथॉरिटी, फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए), नगर निगम, पंचायती राज विभाग तथा लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि जलभराव का समाधान करने में अगर अधिकारियों ने लापरवाही दिखाई तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। इसलिए अभी से सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। डीसी आयुष सिन्हा ने निरीक्षण की शुरुआत सराय मेट्रो स्टेशन से की, जिसके बाद उन्होंने सेक्टर-16 नैशनल हाइवे, गुड ईयर चौक, बल्लभगढ़ सेक्टर-04 सर्विस रोड और इंडस्ट्रियल एरिया सेक्टर-59 का जायजा लिया। इसके बाद डीसी हाइवे रोड सीकरी, सीकरी ड्रेन और सीकरी गांव के जोहड़ पर पहुंचे। निरीक्षण के अंतिम चरण में बाटा चौक, राम नगर, सरपंच कॉलोनी तथा एनएच-19 संत नगर स्थित नालों एवं ड्रेनों की स्थिति को बारीकी से निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीसी आयुष सिन्हा ने स्पष्ट किया कि जल निकासी के लिए पिछली बार की तुलना में इस बार अतिरिक्त क्षमता वाले पंपों को लगाया जाएगा।