डिलिवरी बॉय से लूट का खुलासा, तीन आरोपी धरे

नवभारतटाइम्स.कॉम

फरीदाबाद में एनएचपीसी चौक के पास डिलिवरी बॉय से मोबाइल और स्कूटी लूटने की घटना का खुलासा हुआ है। क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 ने तीन आरोपियों रोहित, श्रवण और प्रिंस को गिरफ्तार किया है। ये तीनों एनआईटी के रहने वाले हैं। वारदात 7 अप्रैल की रात को हुई थी।

faridabad delivery boy robbery solved three accused arrested

n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : एनएचपीसी चौक के पास डिलिवरी बॉय से मोबाइल फोन और स्कूटी लूटने के मामले में क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान रोहित (24), श्रवण (21) और प्रिंस (19) के रूप में हुई है। तीनों एनआईटी के रहने वाले हैं। पुलिस के अनुसार, यह वारदात 7 अप्रैल की रात की है। शिकायतकर्ता ललन मंडल, जो कृष्णा कॉलोनी का निवासी है और डिलिवरी बॉय का काम करता है, ने थाना सेक्टर-31 में दी शिकायत में बताया कि वह सेक्टर-45 से सेक्टर-43 की ओर डिलिवरी देने जा रहा था। जब वह एनएचपीसी चौक के पास पहुंचा, तभी चार युवकों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी।