बनारस में जुलाई तक बन जाएगा स्टेडियम

नवभारतटाइम्स.कॉम

वाराणसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विकास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने गंजारी में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम का निर्माण युद्धस्तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। अफसरों ने बताया कि स्टेडियम का निर्माण जुलाई के पहले हफ्ते तक पूरा हो जाएगा। सीएम ने रोप-वे प्रोजेक्ट, मणिकर्णिका घाट और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण में भी तेजी लाने को कहा।

international stadium to be ready in varanasi by july cm yogi gives instructions

nNBT न् यूज, वाराणसी: सीएम योगी आदित् यनाथ मंगलवार देर शाम वाराणसी पहुंचे। उन् होंने बनारस रेल कारखाना (बरेका) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 28 अप्रैल के कार्यक्रम की तैयारी का जायजा लिया। सीएम रोप-वे प्रॉजेक्ट का काम तेजी से करवाने और गंजारी में अंतरराष् ट्रीय स् टेडियम का निर्माण युद्धस् तर पर पूरा करने के निर्देश दिए। अफसरों ने बताया कि स् टेडियम का निर्माण जुलाई के पहले हफ्ते पूरा हो जाएगा। सीएम ने मणिकर्णिका घाट और दालमंडी सड़क चौड़ीकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए।

सीएम ने काशी के कोतवाल कालभैरव और काशी विश् वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन भी किया। इस दौरान माला-फूल की दुकान पर बैठी बच्ची से पूछा कि स्कूल जाती हो या नहीं। इस दौरान मंत्री अनिल राजभर, रविंद्र जायसवाल, जिला पंचायत अध् यक्ष पूनम मौर्य, महापौर अशोक तिवारी, एमएलसी हंसराज विश् वकर्मा, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी भी मौजूद रहे।