JEE मेन में होनहारों ने किया शानदार प्रदर्शन

नवभारतटाइम्स.कॉम
jee

n NBT न्यूज, गाजियाबाद

जेईई मेन की परीक्षा का परिणाम सोमवार शाम को जारी कर दिया गया। परीक्षा में जनपद के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों की सफलता से उनके शिक्षक व अभिभावकों में भी खुशी है। दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर, नेहरू नगर के छात्र शुभम वर्मा ने ऑल इंडिया 617 रैंक तो वहीं एसीई फोर के छात्र पार्थ श्रीवास्तव ने 691वीं रैंक प्राप्त की। सम्यन अग्रवाल को 1078 वीं रैंक मिली।

दुर्गावती हेमराज टाह सरस्वती विद्या मंदिर के कृष्णा ने 2389, निखिल पुंडीर ने 2593, नमन गोस्वामी 3194 व दर्शिल श्रीवास्तव ने 3429वीं रैंक प्राप्त की। स्कूल के प्रधानाचार्य विपिन राठी ने विद्यार्थियों को बधाई दी। एसीई फोर के श्रीयांश बधूरी को 3368, अरनव सहगल को 5678, आदित्य अग्रवाल को 6609, उर्जिता त्रिपाठी को 7477, प्रखर चौबे को 7796, आदित्य गोयल को 8086, झंकार बत्रा को 8725, आरव अग्रवाल को 8942 व दक्ष भसीन को 9676 रैंक प्राप्त हुई। संस्थान के 2 विद्यार्थियों ने 99.9 पर्सेंटाइल, 20 विद्यार्थियों ने 99 पर्सेंटाइल से अधिक, 30 विद्यार्थियों ने 98 पर्सेंटाइल से अधिक, 58 विद्यार्थियों ने 95 पर्सेंटाइल से अधिक व 80 विद्यार्थियों ने 93 पर्सेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त कर जेईई एडवांस के लिए क्वालिफाई किया। संस्थान के संस्थापकों अखिलेश पाठक, शीरीन सक्सेना, विवेक कुमार व गणेश पांडे ने सफल विद्यार्थियों को बधाई दी व जेईई एडवांस की परीक्षा के लिए शुभकामना दी।