'बेटी को तड़पा कर मारा हत्यारों को मिले सजा'

नवभारतटाइम्स.कॉम

गाजियाबाद में शादी के दो महीने बाद एक नवविवाहिता रूपसी की संदिग्ध मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका का भाई अमेरिका से लौटने के बाद शव लेकर गाजियाबाद पहुंचा। परिजनों ने आरोपियों की सोसायटी के बाहर प्रदर्शन किया। वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं।

newlyweds suspicious death allegations of murder against in laws family seeks justice

nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

पल्ला थाना क्षेत्र के अगवानपुर, विनय नगर की रहने वाली एक नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है, जिसने इलाके में सनसनी फैला दी है। शादी के महज दो महीने बाद 25 वर्षीय रूपसी की उसके ससुराल, गाजियाबाद में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की गंभीरता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि मृतका के परिजन दो दिनों तक शव को डीप फ्रीजर में रखकर सेक्टर-37 स्थित श्मशान घाट पर बैठे रहे। मंगलवार को जब मृतका का भाई अमेरिका से वापस लौटा, तब परिजन शव को लेकर गाजियाबाद पहुंचे और आरोपी ससुरालियों की सोसायटी के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। परिजन पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रहे हैं। कहना है कि आरोपी रसूखदार हैं। वह मेडिकल रिपोर्ट को मैनेज कर सकते हैं।

19 फरवरी को हुई थी शादी: मृतका के भाई अभिषेक झा के अनुसार, रूपसी परिवार में इकलौती बहन थी। वह नोएडा के एक मीडिया संस्थान में कार्यरत थी। रूपसी की शादी 19 फरवरी 2026 को गाजियाबाद के नंदग्राम थाना क्षेत्र की हाईएंड पैराडाइज सोसायटी निवासी सॉफ्टवेयर इंजीनियर अभिनव के साथ हुई थी।