n NBT न्यूज, पलवल : ट्रेन में ग्वाॅलियर से आगरा के लिए चली महिला रास्ता भटक कर पलवल पहुंची। लावारिश अवस्था में घूमती हुई भूखी-प्यासी घूमती रही। घूमती हुई महिला मीनार गेट चौराहे पर बैठ गई। रात को गस्त के दौरान शहर थाना प्रभारी ने महिला को सड़क किनारे बैठा देखा तो उससे पूछताछ की। महिला कुछ नहीं बोल पाई और अपना पता भी नहीं बता पाई। शहर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर प्रकाश चंद ने तुरंत महिला को गाड़ी में बैठाया और पुलिस स्टेशन लेकर आए।





