n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद : सूरजकुंड थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर मारपीट , धमकी और उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। सेक्टर-21सी निवासी 27 वर्षीय खुशी ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पति आकाश धाकड़ ने उस पर और उसकी मां पर डंडे से हमला किया, जिससे दोनों घायल हो गईं। पुलिस को दी शिकायत में खुशी ने बताया कि उसकी शादी 26 नवंबर 2020 को ग्वालियर निवासी आकाश धाकड़ के साथ हुई थी।





