n NBT न्यूज, बल्लभगढ़ : आईएमटी क्षेत्र में सोमवार रात तेज रफ्तार कार ने दो मोटरसाइकलों को टक्कर मार दी। हादसे में बाइकों पर सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तुरंत इलाज के लिए बीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के मुताबिक, उन्हें चंदावली की ओर से आने वाले रास्ते पर हादसे की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां एक सफेद रंग की हुंडई कार डिवाइडर से टकराई हुई खड़ी मिली, जिसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त था।





