पति की मौत के तीन दिन बाद पत्नी ने दे दी जान

नवभारतटाइम्स.कॉम

कुरुक्षेत्र में एक महिला ने आत्महत्या कर ली। उसके पति ने तीन दिन पहले करनाल में जान दी थी। दोनों ने तीन साल पहले प्रेम विवाह किया था। आपसी अनबन के कारण महिला कुरुक्षेत्र के एक पीजी में रह रही थी। पति की मौत से आहत होकर या आपसी तनाव के चलते उसने यह कदम उठाया।

wife dies three days after husbands death tragic end to love marriage

NBT न्यूज,कुरुक्षेत्र

कुरुक्षेत्र में पत्नी ने मंगलवार को आत्महत्या कर ली। तीन दिन पहले उसके पति ने भी करनाल में सुसाइड किया था। दोनों ने करीब 3 साल पहले लव मैरिज की थी। दोनों के बीच आपसी अनबन ने एक प्रेम कहानी का अंत कर दिया। झगड़े के बाद विवाहिता कुरुक्षेत्र में एक पीजी में रह रही थी। युवती के माता पिता को जींद से बुलाया गया है।

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि जींद के नंदगढ़ गांव की रहने वाली देवी ने तीन साल पहले करनाल जिले के तरावड़ी के निवासी विक्रम के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद दोनों तरावड़ी में किराए के मकान में रह रहे थे। कुछ समय से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर अनबन चल रही थी। विवाद इतना बढ़ा कि करीब एक महीने पहले देवी अपने पति को छोड़कर कुरुक्षेत्र चली गई। वहां वह सेक्टर-13 स्थित एक पीजी (PG) में रहने लगी और नौकरी की तलाश कर रही थी।

पत्नी देवी के चले जाने से आहत विक्रम करनाल के गांव चौपड़ी में अपनी नानी के पास चला गया। वहां एक किराए के कमरे में रहने लगा। तीन दिन पहले, जब उसके कमरे से बदबू आने लगी, तो लोगों को शक हुआ। पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो विक्रम का शव फंदे से लटका मिला।

पति की मौत के गम या आपसी तनाव के चलते सोमवार रात को कुरुक्षेत्र के पीजी में देवी ने भी आत्महत्या कर ली।