टनल के जोखिम की पहचान करेगा AI मॉडल

Contributed byZeeshan.Rayini|नवभारतटाइम्स.कॉम
ai model to identify tunnel risks railway metro to get new safety
n NBT रिपोर्ट, लखनऊ : AI की मदद अब रेलवे व मेट्रो की अंडरग्राउंड टनल को और सुरक्षित बनाया जा सकेगा। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के सिविल इंजिनियरिंग विभाग के डॉ. आयुष कुमार ने AI आधारित ऐसा मॉडल विकसित किया है, जो मेट्रो और अन्य भूमिगत परियोजनाओं की टनल को अधिक सुरक्षित बनाने में मदद करेगा। उनका शोध अंतरराष्ट्रीय शोध पत्रिका जर्नल ऑफ माउंटेन साइंस (स्प्रिंगर नेचर) में प्रकाशित हुआ है। AI, मशीन लर्निंग पर आधारित यह मॉडल निर्माण शुरू होने से पहले ही संभावित भू-जोखिमों का आकलन कर सकता है। कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने बताया कि यह शोध सुरक्षित आधारभूत ढांचा विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है।