लोरेटो में 'ऐन्जलोरम' में छात्रों ने दिखाया हुनर

नवभारतटाइम्स.कॉम
loreto convents angeloram concludes students showcase talent in 20 competitions modern academy overall winner
n NBT न्यूज, लखनऊ: लोरेटो कॉन्वेंट इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय अंतर-विद्यालयी प्रतियोगिता 'ऐन्जलोरम' का शुक्रवार को समापन हुआ। 30 और 31 जुलाई को आयोजित इस समागम में शहर के प्रसिद्ध विद्यालयों के लगभग एक हजार प्रतिभागियों ने 20 विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा का जलवा बिखेरा।

समारोह की शुरुआत संस्था प्रमुख सिस्टर क्रिस्टीन और प्रधानाचार्या सिस्टर सुनीला द्वारा दीप प्रज्ज्वलन से हुई। दो दिनों तक चले इस आयोजन में छात्रों ने स्टार्टअप, रोबो-कार रेस , मूट कोर्ट, पाक कला और नुक्कड़ नाटक जैसी स्पर्धाओं में नवाचार का प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मॉडर्न अकेडमी को ओवरऑल विजेता घोषित किया गया, जबकि लोरेटो कॉन्वेंट व सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल संयुक्त रूप से उपविजेता रहे।