कांवड़ के लिए लगे शिविर, अलग लेन भी तैयार

नवभारतटाइम्स.कॉम
gurugram ready for kanwar yatra camps set up separate lanes made police force deployed
nNBT रिपोर्ट, गुड़गांव

शहर में कांवड़ यात्रा को लेकर शिविर सज चुके हैं। हाइवे सहित मुख्य सड़कों पर अलग से लेन बनकर तैयार है। अब केवल कांवड़ियों का इंतजार है। कांवड़ शिविरों के आगे और शह के मुख्य चौक-चौराहों पर थाना एरिया पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के जवान शनिवार सुबह से तैनात हो जाएंगे। इसको लेकर पुलिस कमिश्नर और डीसीपी ट्रैफिक की ओर से निर्देश दिए जा चुके हैं।
शहर में हाइवे के अलावा सोहना रोड, पटौदी रोड, फर्रुखनगर आदि एरिया के अलावा रेवाड़ी, भिवाड़ी और राजस्थान के लिए भी कांवड़ लाई जाती है। हाइवे पर 20 से अधिक जगहों पर कांवड़ शिविर लग गए हैं। हाइवे के सेक्टर 29 के निकट हर साल कांवड़ शिविर लगाने वाले कपिल देशवाल ने बताया कि शिविर लग चुका है। अगले दो से तीन दिनों में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। थाना एरिया पुलिस और ट्रैफिक पुलिस की तैनाती शनिवार सुबह से होगी। देर रात दस बजे तक यह जवान डयूटी पर रहेंगे। एसीपी ट्रैफिक हाइवे सत्यपाल यादव ने बताया कि कांवड़ यात्रा को लेकर तैयारियां हो चुकी हैं। हाइवे सहित अन्य एरिया में अलग से लेन बना दी गई है। जल्द ही जवानाें की तैनाती भी कर दी जाएगी।