Balrampur Four Members Of A Family Found Dead At Home Husband Suspected Of Killing Wife And Children Before Suicide
घर में मरे मिले परिवार के चार सदस्य, जांच शुरू
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, बलरामपुर : जिले के झौहना गांव के गोसाई पुरवा में शुक्रवार शाम एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मृत मिले। मृतकों में बजरंग गिरि (28), उनकी पत्नी कोमल (25), तीन वर्षीय बेटी श्रद्धा और 10 माह का बेटा जयदीप शामिल है। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया बजरंग ने पत्नी और दोनों बच्चों की गोली मारकर हत्या करने के बाद खुद को गोली मार ली। हालांकि पुलिस ने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।
मृतक के भाई राम कुमार ने बताया कि घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर पर नहीं थे। एसपी विकास कुमार ने कहा कि घटनास्थल से दो देसी कट्टे और कई खोखे बरामद हुए हैं। फरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मृतक के दोनों भाइयों से पूछताछ की जा रही है। पोस्टमॉर्टम और अन्य साक्ष्यों के आधार पर कारण स्पष्ट होंगे।