कोर्ट और DC ऑफिस को बम से उड़ाने की धमकी

Contributed byAkhil.Saxena1|नवभारतटाइम्स.कॉम
court dc office and schools threatened with bombing khalistan national army issues warning
n NBT रिपोर्ट, गुड़ागांव

हरियाणा के कई जिला कोर्ट परिसरों, गुड़गांव के लघु सचिवालय (DC ऑफिस) और स्कूलों को शुक्रवार को बम से उड़ाने की धमकीभरा ई-मेल मिलने से हड़कंप मच गया। खुद को ' खालिस्तान नैशनल आर्मी ' बताने वाले संगठन की ओर से भेजे गए मेल में दिल्ली स्थित संसद भवन में भी धमाके करने की चेतावनी दी गई। धमकी के बाद पूरे प्रदेश में सुरक्षा एजेंसियां और साइबर सेल तुरंत अलर्ट मोड पर आ गईं। शुक्रवार सुबह 8:20 बजे सुरक्षा एजेंसियों और प्रशासन को एक धमकीभरा ई-मेल मिली। मेल में अलग-अलग स्थानों पर सिलसिलेवार धमाकों का समय भी दिया गया था। ई-मेल में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के छात्रों पर दर्ज एफआईआर वापस लेने को कहा गया। मांग पूरी न होने पर 5 अगस्त तक लगातार धमाके करने की चेतावनी दी गई है।