Gang Member Facilitating Cheating With A 40 Thousand Screen Arrested Up Stf Nabs Him From Alwar
40 हज़ार की स्क्रीन से कराता था नकल, अरेस्ट
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नोएडा
कर्मचारी चयन आयोग की सीएपीएफ, एसएसएफ (GD) और असम राइफल्स भर्ती परीक्षा में नकल कराने वाले गिरोह के गुर्गे लोकेश को यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट ने राजस्थान के अलवर से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 22 मई 2026 को ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क स्थित परीक्षा केंद्र पर पकड़े गए गिरोह को खास किस्म की 'मॉडिफाइड टीएफटी (TFT) स्क्रीन' सप्लाई कर रहा था।