विडियो वायरल करने का आरोप, केस दर्ज

नवभारतटाइम्स.कॉम
boyfriend viral objectionable videos case registered on girls complaint
n NBT रिपोर्ट, नोएडा : सेक्टर 63 थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती ने प्रेमी युवक पर आपत्तिजनक फोटो व विडियो वायरल करने का आरोप लगाया है। युवक के खिलाफ सेक्टर 63 थाने में गुरुवार को केस दर्ज कराया गया। पीड़िता अक्टूबर 2023 में नोएडा की एक फैक्ट्री में काम करने वाले शिवकुमार के संपर्क में आई। दोनों में दोस्ती हो गई। पिछले दिनों युवती शिवकुमार से दूरी बनाने लगी। इस बात से वह नाराज हो गया। उसने युवती के आपत्तिजनक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिए। इसका विरोध करने पर शिवकुमार ने युवती को जान से मारने की धमकी दी।