Dating App Friendship Rape By Deception Of Marriage And Loot Of Lakhs
डेटिंग ऐप पर मिला, शादी का झांसा देकर दुष्कर्म
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
डेटिंग ऐप के जरिए हुई दोस्ती के बाद शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और लाखों रुपये की वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती ने बताया कि प्राइवेट कंपनी में नौकरी करती है। उनकी मुलाकात वर्ष 2024 में डेटिंग ऐप से जवाहर कॉलोनी निवासी प्रमीत सिंह से हुई थी। 13 अप्रैल 2025 को आरोपी ने शादी का वादा करते हुए उनकी इच्छा के विरुद्ध होटल में दुष्कर्म किया। आरोपी ने उनकी बात नहीं मानी।