केपटाउन सोसायटी में नशे में धुत छात्रों का हंगामा

नवभारतटाइम्स.कॉम
drunken students ruckus in cape town society notice issued to vacate flat
n NBT न्यूज नोएडा: सेक्टर-74 स्थित केपटाउन सोसायटी में गुरुवार देर रात कुछ छात्रों के बीच हुए विवाद से काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार छात्र नशे की हालत में थे और किसी बात को लेकर आपस में भिड़ गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रों को शांत कराया। घटना के बाद सोसायटी के लोगों ने एओए से सख्त कार्रवाई की मांग की। केपटाउन एओए ने घटना को गंभीर मानते हुए संबंधित फ्लैट में रहने वाले छात्रों को फ्लैट खाली करने का नोटिस जारी कर दिया है। एओए का कहना है कि सोसायटी में रहने वाले सभी लोगों को नियमों का पालन करना होगा। किसी भी तरह की अभद्रता, नशाखोरी या शांति भंग करने वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।