Faridabad Asi Beaten Female Doctor Abducted By Miscreants Police Rescue
सीवर की खुदाई के दौरान लगा करंट, दो मज़दूरों की मौत
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद
ग्रेटर फरीदाबाद के सेक्टर-78 क्षेत्र में गुरुवार देर रात बाइक सवार बदमाशों ने एक एएसआई को पीटा। इसके बाद उसकी महिला मित्र को अगवा कर ले गए। सूचना मिलते ही पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीमों ने घेराबंदी करते हुए कड़ी मशक्त के बाद महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया। इसके पांच आरोपियों को पकड़ा गया है। महिला की शिकायत पर बीपीटीपी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपहरण, डकैती, जैसी गंभीर धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। आारोपियों से पूछताछ की जा रही है। घटना रात करीब दस बजे की बताई जा रही है। एएसआई की महिला जानकार पेशे से डॉक्टर बताई जा रही है।अचानक बाइक सवार 3 बदमाशों ने किया हमला
मिली जानकारी के अनुसार, बीपीटीपी थाने में तैनात एएसआई धर्मेंद्र गुरुवार रात करीब 10 बजे अपनी परिचित महिला डॉक्टर के साथ सेक्टर-78 स्थित विज्ञान भवन के पीछे कार में बैठे हुए थे। इसी दौरान तीन बाइक पर तीन युवक वहां पहुंचे। कार के सामने बाइक लगाकर रास्ता रोक लिया।
एएसआई ने जब विरोध किया तो आरोपियों ने एएसआई को कार से बाहर खींचकर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने फोन कर दो और साथियों को बुला लिया, इनमें से एक के हाथ में लोहे का सरिया था, जिससे एएसआई पर हमला किया गया।