पत्नी की हत्या में पति को उम्रकैद

नवभारतटाइम्स.कॉम
husband sentenced to life imprisonment for wifes murder faridabad court pronounces sentence rs 50000 fine
n NBT रिपोर्ट, फरीदाबाद

तिगांव थानाक्षेत्र के भैंसरावली रोड तिगांव में पत्नी के सिर पर सरिया से वार कर हत्या करने वाले पति देवेंद्र नागर को अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश अजय शर्मा की कोर्ट ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। कोर्ट ने हत्यारे पति पर 50 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मृतका का मायका सलारपुर नोएडा में है। दोनों बहनों की शादी एक ही परिवार में दो सगे भाइयों के साथ हुई थी। लीगल एड के चीफ डिफेंस कांउसिल एडवोकेट रविंद्र गुप्ता ने बताया कि नोएडा के किरणपाल ने केस दर्ज कराया था।