Interstate Cattle Thief Gang Busted Three Arrested Six Incidents Revealed
पशु चोरी करने वाले तीन काबू, छह वारदात का खुलासा
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, रेवाड़ी
सीआईए कोसली पुलिस टीम ने एक अंतरराज्यीय पशु चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। गिरोह के 3 बदमाशों को गिरफ्तार किया है, जिनसे 6 वारदात का खुलासा हुआ है। आरोपी पशु व्यापारी व लहसून बेचने के नाम पर रेकी करते थे। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने प्रेसवार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि गांव रोहड़ाई निवासी राम किशोर ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 12 जुलाई की सुबह 3 बजे चोरों ने उनके प्लॉट का ताला तोड़ दिया और अंदर बंधे दो पशुओं को एक पिकअप गाड़ी में लादकर फरार हो गए। पुलिस ने गिरोह के 2 सदस्यों महेंद्रगढ़ के गांव बसई निवासी राजू बंजारा व राजस्थान के जयपुर के गांव जयसिंहपूरा खोर निवासी गोपी बंजारा को 28 जुलाई को गिरफ्तार कर लिया था। पूछताछ के आधार पर गुरुवार को गिरोह के तीसरे साथी मोहम्मद सलमान निवासी बुलंदशहर यूपी को पकड़ लिया गया। सलमान पशु व्यापारी बनकर व राजू और गोपी गांवों में लहसुन बेचने के बहाने घूमते थे। रात को पशुओ को चोरी करते और यूपी के पशु मेलों में बेच दिया जाता था। आरोपियों ने एक महीने में 6 वारदात का खुलासा किया। इनमें से 4 रेवाड़ी, एक महेंद्रगढ़ व एक चरखी दादरी की हैं।