On Premchands 146th Birth Anniversary Litterateurs Remembered His Social Concerns
प्रेमचंद की जयंती पर
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज, लखनऊ: मुंशी प्रेमचंद की 146वीं जयंती पर शुक्रवार को निशातगंज स्थित ऑल इंडिया कैफी आजमी अकादमी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अकादमी के प्रो. अली अहमद फ़ातमी ने की। मौके पर वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य और उनके सामाजिक सरोकारों पर चर्चा की। अकादमी के जॉइंट सेक्रेटरी फ़्राहिम हुसैन ने कहा कि प्रेमचंद और कैफी आजमी की सोच किसान, मजदूर और दबे-कुचले लोगों के हक की आवाज उठाने वाली थी। लेखिका नाजिया अंसारी ने प्रेमचंद को प्रगतिशील लेखक बताते हुए उनके साहित्य में स्त्री-विमर्श की मजबूत उपस्थिति को रेखांकित किया। सुखदेव सिंह सिरसा ने कहा कि मौजूदा दौर में प्रेमचंद के विचार और अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। वंदना चौबे ने कहा कि संस्कृति की रक्षा के नाम पर समाज को बांटने वाली ताकतें सत्ता और स्वार्थ की राजनीति करती हैं।