Will Embrace Those Who Abuse Pm Modi Said Children Need To Be Corrected Punishment Will Not Change Things
गाली देने वालों कोभी गले लगाएंगे: मोदी
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार देर रात सोशल मीडिया पर एक विडियो जारी कर जंतर-मंतर पर अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाले युवाओं को माफ करने की बात कही। उन्होंने कहा कि गाली-गलौज से कभी किसी समस्या का समाधान नहीं निकलता, जो बच्चे भटक गए हैं, उन्हें गले लगाकर सही रास्ता दिखाना समाज की जिम्मेदारी है।प्रधानमंत्री ने कहा, 'जंतर-मंतर पर जो कुछ हुआ, देश और दुनिया ने देखा। कुछ युवाओं ने मेरे साथ-साथ मेरी दिवंगत मां के लिए भी आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया। किसी भी सभ्य समाज को शोभा न दें, ऐसे शब्दों का प्रयोग किया गया। मैं समाज के अंदर जो आक्रोश है, उसको भली-भांति समझ सकता हूं। यह कल्चरल शॉक है कि हमारी बेटियां इस प्रकार की भाषा कैसे बोल सकती हैं, लेकिन समय है, इन बच्चों को गले लगाकर राह दिखाने का। समाज भी मेरी इस बात को स्वीकार करे। बचपन में गलतियां हो जाती हैं और उन्हें सुधारने का अवसर भी मिलना चाहिए। इन बच्चों को सजा देने, अदालतों के चक्कर कटवाने या समाज में प्रताड़ित करने से हम परिस्थितियां नहीं बदल पाएंगे। मैं उन्हें माफ करना चाहता हूं।'