Younger Brother Murders Elder Brother Over Tractor Name Police Arrest Accused
ट्रैक्टर नाम न करने पर छोटे भाई ने की थी हत्या, अरेस्ट
Contributed by: Pravesh.Singh|नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT रिपोर्ट, गाजियाबाद : मसूरी क्षेत्र में एनएच नौ पर पीडब्ल्यूडी ऑफिस के पास झाड़ियों में 26 जुलाई को मिले शव के मामले का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। पुलिस का दावा है कि 42 वर्षीय युवक की हत्या छोटे भाई ने साझे में खरीदे गए ट्रैक्टर को नाम न करने पर की थी। पुलिस ने आरोपी भाई सुखवीर (26) को मसूरी क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। एसीपी सुनील कुमार ने बताया कि मृतक मुरादाबाद के मूढा पांडे के गांव जन्डेल निवासी मोनू सिंह (42) थे। इसके बाद आरोपी की पहचान कर को गिरफ्तार किया। एसीपी ने बताया कि शुरुआत में शिनाख्त नहीं होने पर शव का पोस्टमार्टम कराकर अंतिम संस्कार करा दिया था।