101 Luminaries Honored In Lucknows Janashakti Samman Samaroh Awarded For Outstanding Contribution To Nation Building
101 विभूतियां सम्मानित
नवभारतटाइम्स.कॉम•
n NBT न्यूज,लखनऊ: नीशू वेलफेयर फाउंडेशन व मां गायत्री जन सेवा संस्थान की ओर से शुक्रवार को ओमेक्स हजरतगंज स्थित एक होटल में जनशक्ति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 101 विभूतियों को सम्मानित किया गया।
संस्था की उपाध्यक्ष रणवीर सिंह व रोली जायसवाल ने बताया कि सम्मानित होने वालों में साहित्य से डॉ. अखिलेश मिश्रा, डॉ. अखिलेश निगम, चिकित्सा से डॉ. सूर्यकांत त्रिपाठी, डॉ. वैभव सिंह, डॉ. देवाशीष शुक्ला, डॉ. अटल बिहारी वर्मा, डॉ. एके श्रीवास्तव, शिक्षा से पीयूष सिंह चौहान, मीडिया से आत्म प्रकाश मिश्रा, देवकीनंदन मिश्रा, उद्यमिता से मनीष वर्मा शामिल रहे। महिला सशक्तीकरण में डॉ. अनीता सहगल वसुंधरा, अर्चना सिंह, अलका सिंह, अधिवक्ता कल्याण में डॉ. शैलेन्द्र शर्मा 'अटल', एडवोकेट मीनाक्षी सिंह परिहार, व्यापारी कल्याण में संदीप बंसल, समाज सेवा में अजय त्रिपाठी 'मुन्ना', डॉ. पवन कुमार नेहरा, लोककला में डॉ. सरिता श्रीवास्तव, श्वेता गुप्ता, भोजपुरी अभिनय में प्रभुनाथ राय, विवेक पांडेय और अवधी में एडवोकेट विनोद मिश्रा को सम्मानित किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. नीरज सिंह, समाजसेविका नम्रता पाठक, पूर्व विधायक सुरेशचंद्र तिवारी, एमएलसी मुकेश शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।