Faridabad Drunkards Ruckus In Front Of Liquor Shop Women And Children Troubled
सोसायटी के सामने शराबियों का हुड़दंग
नवभारतटाइम्स.कॉम•
nNBT न्यूज, फरीदाबाद : सेक्टर-23 स्थित अपना घर सोसायटी के निवासियों के लिए मुख्य सड़क पर स्थित शराब ठेका परेशानी का सबब बन गया है। आरोप है कि रात होते ही यहां असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लग जाता है, जो खुलेआम सड़क पर गाड़ियों में बैठकर शराब पीते हैं और अभद्र व्यवहार करते हैं। शाम के समय नशे में धुत लोग गाली-गलौज और झगड़ा करते हैं। नशेड़ियों के डर से महिलाएं और बच्चे सुबह-शाम टहलने के लिए बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। लोगों ने सोशल मीडिया के माध्यम से प्रशासन से गुहार लगाई है कि यहां पुलिस गश्त बढ़ाई जाए।