कार ने मारी टक्कर, युवक वेंटिलेटर पर

नवभारतटाइम्स.कॉम
youth on ventilator after car collision sensation in sohna
n NBT रिपोर्ट, सोहना : शहर की कंपनी में काम करने वाला युवक हादसे में गंभीर घायल हो गया। हादसा 27 जुलाई को 7:30 बजे सोहना में विनायक हॉस्पिटल के समीप हुआ। पीड़ित सकील बादशाहपुर के एक निजी अस्पताल में वेंटिलेटर पर है।

जखोपुर वॉर्ड नंबर 9 निवासी अब्दुल रहीम नेबताया कि वे अपने बेटे के साथ सोहना बाजार तक गए थे। विनायक हॉस्पिटल के सामने जैसे ही सकील ने उन्हें स्कूटी से उतारा, वैसे ही पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने स्कूटी पर टक्कर मार दी। सकील को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। शुक्रवार को पिता की लिखित शिकायत मिलते ही पुलिस ने कार चालक के खिलाफ केस दर्ज किया।